अन्न में शुद्धता । सेवा में निष्ठा

शुद्ध सामग्री से तैयार किया गया भोजन, बिना किसी मिलावट के, पवित्र भावना और पूरी ईमानदारी के साथ।
हमारे लिए हर निवाला स्वाद नहीं, एक जिम्मेदारी है।

हम कौन हैं | हमारा उद्देश्य

Damru Wale सिर्फ एक भोजन ब्रांड नहीं,
बल्कि एक ऐसी सोच है जो अन्न को सेवा और श्रद्धा से जोड़ती है।

हमने Damru Wale की शुरुआत इस उद्देश्य से की कि
जब किसी के घर में जन्मदिन, वर्षगाँठ या कोई खुशी का अवसर हो,
या किसी प्रियजन की पुण्य तिथि हो,
या कोई अन्य धार्मिक अथवा शुभ अवसर आए —
तो उस खुशी या स्मृति को अन्न सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सके।

अक्सर लोग चाहते हैं कि ऐसे अवसरों पर
मंदिर के बाहर, अस्पताल के बाहर, अनाथाश्रम, कुष्ठ आश्रम
या किसी अन्य स्थान पर
ज़रूरतमंद और असहाय लोगों को पैक्ड भोजन वितरित किया जाए।
इसी भावना को सरल और सम्मानजनक रूप देने के लिए Damru Wale बनाया गया है।

यहाँ श्रद्धालु अपनी इच्छा और आवश्यकता के अनुसार
अलग–अलग मात्रा में पैक्ड भोजन बनवा सकते हैं —
जैसे मिक्स राजमा चावल, कढ़ी चावल, छोले चावल, दाल चावल, खिचड़ी, तहरी, आलू पूरी, दाल रोटी आदि।
हर भोजन शुद्ध सामग्री, साफ रसोई और सेवा-भाव के साथ तैयार किया जाता है।

अगर आप भी अपने किसी विशेष अवसर को
अन्न सेवा के माध्यम से सार्थक बनाना चाहते हैं,
तो आप निःसंकोच Damru Wale से संपर्क कर सकते हैं।
हम आपके भाव को सम्मान देते हुए,
भोजन की पूरी जिम्मेदारी श्रद्धा और ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

हम क्या वादा करते हैं

✔ शुद्ध सामग्री
बिना मिलावट, बिना कृत्रिम रंग या स्वाद — सिर्फ साफ और भरोसेमंद सामग्री।

✔ स्वच्छ रसोई
अनुशासन, स्वच्छता और ध्यान के साथ तैयार किया गया हर भोजन।

✔ ईमानदार सेवा
जो भोजन हम स्वयं ग्रहण करते हैं, वही प्रेम और विश्वास के साथ आपको परोसते हैं।

मैंने यहाँ से दो बार आलू-पूरी और खिचड़ी मंगवाई थी, कुष्ठ आश्रम में बाँटने के लिए।
भोजन साफ-सुथरा, स्वाद में अच्छा और समय पर मिल गया। पैकिंग भी ठीक थी।
मुझे अच्छा लगा कि काम सेवा-भाव से किया गया। आगे भी ऐसे काम के लिए यहीं से मंगवाऊँगा।

हेमू

श्रद्धालु समीक्षा

मैं यहाँ से दो बार तहेरी और राजमा चावल का ऑर्डर किया था | मुझे इससे अच्छी सर्विस आज तक नहीं मिली | इसको बाँट कर संतोष प्राप्त हुआ | इनकी पैकिंग भी बहुत अच्छी होती है , भोजन बाटते हुए गिरने का डर भी नहीं रहता और काम भी समय से पूरा हो जाता है |

Dr. Yogesh Shankdhar

श्रद्धा और शुद्धता के साथ बनाया गया भोजन, जहाँ अन्न केवल स्वाद नहीं बल्कि पवित्र भावना का रूप होता है।
हर परोस विश्वास, सेवा और समर्पण से जुड़ा है, जो मन और आत्मा दोनों को तृप्त करता है।

Damru Wale

Damru Wale is a food studio driven by seva, emotion, and honest home-style food.
We serve fresh daily meals and provide packed food for birthdays, religious occasions, and donation drives.
Every plate is prepared with devotion, care, and the intention to bring people together.

Contacts

Damru Wale, Hartmann College Road, Near Chandra Gas Agency, Bareilly (U.P.)

kapilyoga1@gmail.com admin@damruwalefoods.com
9634630000, 8279866156